ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। सोमवार 6 अप्रैल को थाना नन्दग्राम एन्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीम द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत थाना क्षेत्र के स्कूल कालेज में छात्राओ/महिलाओ को हेल्पलाइन नम्बर 1090/1076/181/112/108/102 व महिलाओ से सम्बन्धित सरकार द्वारा संचालित सभी योजना के सम्बन्ध मे जागरुक कराया गया व महिला सम्बन्धी अपराधो में पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गयी।

एम०एल० पब्लिक स्कूल राजनगर एक्टेशन- छात्र/छात्राओ को ऑपरेशन प्रहार के तहत हेल्पलाईन नम्बर साईबर क्राईम व मिशन शक्ति टीम द्वारा एमएल पब्लिक स्कूल राजनगर एक्टेशन की छात्र/छात्राओ को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से संम्बन्धित महत्तवपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी। 

बालिकाओ को बैड टच गुड टच के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध, समस्या होने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 112,1090,181 आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया व पंपलेट वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त ऑपरेशन प्रहार के बारे में जागरूक किया गया तथा ड्रम्स/नशीला पदार्थ के सेवन व उनके दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। बच्चों को बताया गया कि उनके आसपास किसी भी अवैध /गैरकानूनी क्रियाकलापों के लिए वह 112 तथा 9643200225 डायल कर सूचना दे सकते हैं।



Share To:

Post A Comment: