ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस थाना वेलकम  क्षेत्र अंतर्गत 10 अप्रैल को शाम करीब 6:45 बजे झील पार्क में मजार के पास एक डेड बॉडी पड़ी होने की सूचना मिली। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने पर टीम द्वारा मृत  युवक की पहचान मोहम्मद शमीम उम्र 21 वर्ष पुत्र अबुलेश निवासी लकड़ी मार्केट वेलकम दिल्ली के तौर पर की गई।

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की ओर जरूरी सबूत इकट्ठा किया। इसके बाद डेड बॉडी को ज़ी टीवी अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। 

थाना वेलकम में 103 ( 1 ) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। इंस्पेक्टर रुपेश खत्री थाना अध्यक्ष वेलकम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम में इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, एसआई धीरेंद्र, एएसआई रामवीर, हेड कांस्टेबल हरेंद्र, कुलदीप, ललित, संदीप, कांस्टेबल विनोद, कांस्टेबल गौरव ने एसीपी सहदेव कुमार राणा भजनपुरा की देखरेख में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण सुराग जुटाए और घटना में शामिल वसीम उर्फ मियां उम्र 20 वर्ष पुत्र बशीर निवासी लकड़ी मार्केट वेलकम दिल्ली उसका साथी तिलक राज उर्फ राज उम्र 23 वर्ष पुत्र मदन निवासी डब्लू ब्लॉक वेलकम दिल्ली और एक बाल अपचारी समेत तीन लोगों की पहचान की। 

पुलिस टीम द्वारा लगातार पूछताछ में तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया और बताया कि शमीम उर्फ सुई उन्हें धमकाता था। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार चाकू और पेचकस भी बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मामले में जांच जारी है।



Share To:

Post A Comment: