ग़ाज़ियाबाद। शनिवार 11 अप्रैल को ग्राम बौंहजा में श्री दशरथ गली के मकान में सिलेंडर रिसाव से घर में भीषण आग लग गयी। घटना शाम के वक्त हुई। गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया तथा आग से बचाते हुए झुलस गए।
ग्राम बौंहजा में आज सुबह/शाम प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मकान में सिलेंडर लीकेज के कारण अचानक आग भड़क उठी।
आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते घर में रखा अनाज, कपड़े, महत्वपूर्ण दस्तावेज और फर्नीचर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घर के अन्य हिस्सों में भी आग फैलने से भारी नुकसान हुआ है।
देखें वीडियो: -
स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया और सिलेंडर बाहर गैलरी में डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड पहुंचने के बाद फायर ब्रिगेड ने पानी से आग बुझाने का कार्य किया। तत्पश्चात आग पर काबू पाया जा सका।
गनीमत रही कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य कमरे से दूर थे जिससे बड़ी जनहानि टल गई। मकान में रहने वाले कुछ सदस्यो के झुलसने के अलावा घरेलू सामान का काफी नुकसान हुआ है।



Post A Comment: