ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:

ग़ाज़ियाबाद। 25 मार्च 2026 को न्यूज़ लाइव टुडे चैनल ने प्रमुखता से ख़बर प्रकाशित की थी कि ग्राम बौंहजा में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण मुख्य मार्ग पर ट्रांसफार्मर बिना किसी सुरक्षा घेरे (फेंसिंग) या चारदीवारी के खुले में रखे गए हैं। यह स्थिति न केवल बिजली व्यवस्था के नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिकों, बच्चों और मवेशियों के लिए जानलेवा खतरा बनी हुई थी। 

खबर का संज्ञान लेते हुए आज दिनांक 2 अप्रैल 2026 को ग्राम बौंहजा में मुख्य मार्ग जीटी रोड पर लगे ट्रांसफार्मर पर जाली लगा दी गई है।



Share To:

Post A Comment: