ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल के अवैध निर्माण/अवैध कालोनियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में बृहस्पतिवार 2 अप्रैल को प्रभारी प्रवर्तन जोन-03 के नेतृत्व में मुकेश कुमार व अन्य द्वारा खसरा संख्या-1600, ग्राम सदरपुर, स्थित रोड़ नं0-1, गोविन्दपुरम, प्रीतम फार्म हाउस के बराबर में, गाजियाबाद पर लगभग 5000 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्मित विवाह मण्डप के निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्तागण एवं समस्त सुपरवाईजर/मेट, स्थानीय पुलिस बल तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।



Share To:

Post A Comment: