ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। शनिवार 4 अप्रैल को मिशन शक्ति टीम कोतवाली नगर गश्त /जागरूकता अभियान के तहत घंटाघर चौकी क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी, तो 2 बच्चे उम्र 6 वर्ष व 7 वर्ष लावारिस अवस्था में घूम रहे थे। जिनसे उनके परिवार के बारे में पूछा गया तो कुछ बता नहीं पाये। आस पास के लोगों से उपरोक्त दोनों बच्चों के बारे में जानकारी की गयी तो कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
जिनको थाना कोतवाली नगर पर लाया गया तथा अथक प्रयास के बाद उनके परिजनों से सम्पर्क कर थाने पर बुलाया गया। बरामद दोनों बच्चों की पहचान कराकर दोनो को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चों को पाकर परिजन बहुत खुश हुए व पुलिस को धन्यवाद भी दिया।



Post A Comment: