ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:
दिल्ली। नॉर्थ ईस्ट डिस्टिक की एएटीएस टीम ने एक एक्टिव ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है और उसकी निशान देही पर चोरी की तीन गाड़ियां बरामद की गई हैं। इस गिरफ्तारी के साथ मोटर साइकिल चोरी के तीन मामले को सफलतापूर्वक एएटीएस की टीम ने सुलझा लिया है।
2 अप्रैल को एक मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए इंस्पेक्टर योगेश वशिष्ठ आई सी एएटीएस नॉर्थ ईस्ट डिस्टिक की देखरेख में एक टीम ने डी 1 डिस्ट्रिक्ट पार्क नंद नगरी के पास, काले कलर की हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर डीएल 5s ए जे 3993, नंबर की मोटरसाइकिल को रोका। बाइक चला रहे व्यक्ति से बाइक के स्वामित्व होने के दस्तावेज दिखाने को कहा गया। आरोपी बाइक के स्वामित्व होने के दस्तावेज दिखाने में आनाकानी करने लगा और तरह-तरह के बहाने लगाने लगा।
पुलिस टीम को शक होने पर मोटरसाइकिल के नंबर की जांच की गई। पुलिस जांच में मोटरसाइकिल पुलिस थाना नंद नगरी के इलाके से चोरी की पाई गई। इसके अनुसार पुलिस थाना नंद नगरी में सेशन 35 (1)बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लगातार पूछताछ की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी की पहचान अंकित उम्र 28 वर्ष पुत्र सतीश कुमार निवासी हरिजन बस्ती मंडोली एक्सटेंशन दिल्ली के रूप में हुई।
पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ में आरोपी ने अन्य मोटरसाइकिल चोरी का भी खुलासा किया। साथ ही पुलिस टीम ने उसकी निशानदेही पर दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई, जो कि पुलिस थाना जाफराबाद और नंद नगरी के इलाके से चोरी की पाई गई।
पुलिस द्वारा जांच में पता चला कि आरोपी पहले आर्म्स एक्ट से जुड़े अन्य मामलों में भी शामिल पाया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।




Post A Comment: