ब्यूरो चीफ मनोज कुमार दिल्ली:
थाना जीटीवी एनक्लेव की पुलिस टीम ने , दिल्ली और यूपी से चोरी के तीन, दो पहिया वाहन बरामद कर चार मामलों को सुलझा लिया गया है। शाहदरा जिले में स्थित थाना जी टीवी एनक्लेव क्षेत्र के अंतर्गत हो रही दो पहिया वाहनों की चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर बृजेश मिश्रा थाना अध्यक्ष जी टीवी एनक्लेव, के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
टीम में एएसआई सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर, हेड कांस्टेबल मोहित, हेड कांस्टेबल मनीष और हेड कांस्टेबल रोहित ने एसीपी मुकेश कुमार की देखरेख में कार्य करते हुए, 18 मार्च 2026 को गुप्त रूप से तैनात मुखबिरों की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस टीम ने कुछ चिन्हित स्थान पर, पेट्रोलिंग व बैरिकेड लगाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए आरोपी आकाश उर्फ लाला उम्र 24 वर्ष निवासी भोपुरा गाजियाबाद, दूसरा अमीर हुसैन उर्फ बबलू उम्र 28 वर्ष निवासी जे ब्लॉक न्यू सीलमपुर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई, जोकि पुलिस थाना नंद नगरी क्षेत्र अंतर्गत चोरी की पाई गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की गई। आरोपियों की निशान देही पर दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपी नशे की लत को पूरा करने के लिए मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपीयों के अन्य साथियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द पकड़ने और चोरी के अन्य वाहन बरामद करने के प्रयास जारी हैं।





Post A Comment: