ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ''नव निर्माण के नौ वर्ष'' पूर्ण होने के उपलक्ष्य एवं शासनादेश के क्रम में जनपद गाजियाबाद के विकास भवन प्रांगण में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, विचार गोष्ठी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
इस अवसर पर ''औद्योगिक विकास, निवेश, ओडीओपी, श्रमिक एवं वंचित वर्गों हेतु कल्याणकारी योजनाएं'' विषयक एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीआईसी, एमएसएमई, उद्योग, श्रम विभाग ने सक्रिय सहभागिता करते हुए सम्बंधित अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रथम चरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में असीम अरूण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी का फीता काटकर औपचारिक शुभारम्भ किया गया।
तदोपरांत विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गए स्टाल का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की व स्टॉल पर उपस्थित प्रतिनिधि आगुन्तकों को किस प्रकार से जानकारी दे रहे हैं उसका संज्ञान लिया। तदोपरांत राज्यमंत्री ने एचडीएफसी परिवर्तन तथा नेचुरल केयर संस्था द्वारा, जिला क्षय रोग विभाग के सहयोग से एक मोबाइल हेल्थ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल हेल्थ क्लिनिक दूरदराज़ क्षेत्रों में जाकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को टीबी, एचआईवी जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग एवं चिकित्सीय जांच की सुविधा प्रदान करेगा।
मंत्री के आगमन व मंचासीन होने पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ, पौधा, प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। इसी के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, सूचेता सिंह ब्लॉक प्रमुख भोजपुर सहित अन्य मंचासीन अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा विधिवत द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
मुख्य अतिथि असीम अरूण ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान की केन्द्र व राज्य सरकार ने मोदी जी—योगी जी के नेतृत्व में देश, प्रदेश, शहर, गांव में विकास की गंगा बहाई है। मुख्यमंत्री योगी जी के कुशल दिशा—निर्देशन में उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश से उत्तम प्रदेश बना है। जो प्रदेश कभी अपराध के लिए जाना जाता था आज वह विकास के लिए जाना जाता है। यह योगी जी के अथक प्रयास ही हैं जिनके मार्गदर्शन में आज उत्तर प्रदेश भारत का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।
योगी जी की अपराध क्षेत्र में “जीरो टॉलरेंस नीति” के चलते यूपी ने अपराध पर शिकंजा कसा है। इसके साथ ही अब भ्रष्टाचार पर भी “जीरो टॉलरेंस नीति” लाई जायेगी। जनपद गाजियाबाद में विकास के क्षेत्र में आज विकासशील उद्योग, आरआरटीएस, मेट्रो, ऐलिवेटिड रोड़ हैं, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, जन सुविधाओं के क्षेत्र में भी नये आयाम गढ़ रहा है। आज जो विकास कार्य करवाये जा रहे हैं वे आगामी 30—40 सालों के मद्देनज़र करवाये जा रहे है।
इसके साथ ही हर पात्र व्यक्ति हेतु योजनाएं एवं विकास के हर क्षेत्र में परियोजनाएं लाई जा रही है। जिससे प्रत्येक व्यक्ति सक्षम, समृद्ध बने व जनपद का हर क्षेत्र में विकास हो सके। हर व्यक्ति तथा प्रत्येक क्षेत्र का समग्र विकास कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा भी जनसभा को सम्बोधित किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश सरकार के 09 वर्ष के कार्यकाल में की गई प्रगति/उपलब्धियों तथा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की दूरगामी सोच प्रदेश में अधिकाधिक निवेश को बढाये जाने, महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रसर किये जाने, सुशासन, सुरक्षा, समस्याओं से एक जुट होकर निपटने, कौशल उन्नयन, आत्म निर्भर भारत की संकल्पना के अन्तर्गत प्रदेश के युवाओं को आत्म निर्भर बनाये जाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण एवं ऋण योजनाओं, फेट कॉरिडोर, नये राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण, निर्यात, उद्योगों के विकास आदि के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुऐ जनपद गाजियाबाद के विकास के पथ पर अग्रसर होने पर सराहना की गई।
राज्यमंत्री असीम अरुण एवं जनप्रतिनिधियों के करकमलों से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, गाजियाबाद के माध्यम से संचालित प्रदेश सरकार की योजना विश्वकर्मा श्रग सम्मान योजना के कुम्हार, बढई, राजगिरत्री, दर्जी ट्रेड के लगभग 150 लाभार्थियों को टूल किट वितरित की गई तथा प्रदेश सरकार की गहत्याकाक्षी योजना मुख्यगत्री युवा उद्यमी विकारा अभियान योजना के अन्तर्गत युवा लाभार्थियो नवीन यादव, अर्जुन, सुमित, लवेश, पिण्टू कुमार को कमश 5 लाख, 4.24 लाख, 4.24 लाख, 2.00 लाख एवं 2.00 लाख के ऋण के चैक स्वरोजगार स्थापित करने हेतु हस्तगत कराये गये। कार्यक्रम के दौरान 35 ग्राम प्रधानों को ‘टीबी मुक्त पंचायत’ का अवॉर्ड (प्रमाणीकरण) भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के माध्यम से कलाकारों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित नुक्कड़ नाटक, गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम में सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों सहित सैकड़ों की संख्या में आम जनता उपस्थित रही। तदोपंरात इसके साथ ही विकास भवन का निरीक्षण भी किया गया और जीआर राम ईईएन का फीटा काटकर शुभारम्भ किया गया। राज्यमंत्री द्वारा प्रेस वार्ता की गयी। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ''नव निर्माण के नौ वर्ष'' पुस्तक व ब्राउज़र का औपचारिक विमोचन भी किया गया।










Post A Comment: