ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल पंजीकृत की उत्तर प्रदेश ईकाई संगठन की दो वर्षीय संगठनात्मक अवधि पूर्ण होने पर 2024 से 2026 के नए कार्यकाल हेतु राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के. के. शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुधीरकांत शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज की संस्तुति पर उत्तर प्रदेश के नए अध्यक्ष की कमान आगरा निवासी संतोष कुमार शर्मा को दी गई। 

उत्तर प्रदेश के नई नियुक्ति होने पर स्वतः ही उत्तर प्रदेश की समस्त कमेटी सहित सभी जिला महानगर स्तर की सभी इकाईयां भंग हो गई थीं। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की । जिसमें पांच उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष और तीन सचिव बनाये गये हैं। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व गाजियाबाद में राजेंद्र नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष के. के. शर्मा ने बताया कि बहुत जल्द प्रदेश कमेटी का पूर्ण गठन करवाते हुए प्रदेश के सभी जिलों की घोषणा की जाएगी। जिस मद में बहुत हद तक पेपर वर्क पूरा हो चुका है। 

उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल परिवार में कुनबा वृद्धि की महत्त्वपूर्ण घोषणाएं भी बहुत जल्द होने वाली हैं। शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा ने उत्तर प्रदेश की नई कमेटि के लिए वरि० उपाध्यक्ष अशोक अरोरा आगरा से, वरि० उपाध्यक्ष चेतन विष्ट लखनऊ से, उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा अयोध्या से, उपाध्यक्ष अमित गोस्वामी आगरा से, उपाध्यक्ष आदेश चौधरी इटावा से, महासचिव अखिलेश शर्मा लखनऊ से, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पाल आगरा से, सचिव राहुल पाण्डेय इलाहाबाद से, सचिव सलोक जयसवाल (सोनू) महाराज गंज से ,सचिव आशीष जैन बागपत से घोषित किए। 

राष्ट्रीय संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री सुधीरकांत शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं बधाई दी। भविष्य में सभी से संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद जताई।




Share To:

Post A Comment: