ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। मंगलवार 27 फरवरी को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को संबोधित चुनाव सुधार संबंधी ज्ञापन जिला अधिकारी ग़ाज़ियाबाद के माध्यम से भेजा गया। ज्ञापन को एडीएम रणविजय सिंह द्वारा स्वीकार किया गया। 

इस अवसर पर संदीप त्यागी रसम के साथ वरिष्ठ समाज सेवी विनोद त्यागी एवं संजीव तेवतिया आदि रहे।

ज्ञापन का विवरण निम्न है: -

सेवा में 

माननीय मुख्य चुनाव आयुक्त 

भारत सरकार 

नई दिल्ली 

द्वारा माननीय जिलाधिकारी महोदय गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

मान्यवर 

सामाजिक संगठन रसम द्वारा पिछले लगभग दो दशक से राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव सुधार हेतु जन जागरण अभियान चलाए हुए हैं जिसमें राजनीतिक दलों में आंतरिक लोकतंत्र, राष्ट्रीय स्तर पर एक राष्ट्र एक साथ त्रिस्तरीय चुनाव, राष्ट्रीय मतदाता सूची , लगभग एक समान मतदाता संख्या के चुनाव क्षेत्र, दूरस्थ मतदान की व्यवस्था, सचल मतदान केंद्र की अवधारणा जैसे विषयों पर अनवरत जन जागरण अभियान संदीप त्यागी रसम के नेतृत्व में चल रहा है।

इसी क्रम में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आपके समक्ष निवेदन है कि आप सभी दलों के लिए एक सामान्य नियम चुनाव में प्रत्याशी चयन के संदर्भ में बनाएं कि प्रत्येक दल अपने स्थानीय कार्यकर्ता को ही क्षेत्रवार उम्मीदवार बनाने का प्रयास करें। इसमें दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष या अन्य कुछ राष्ट्रीय पदाधिकारी को छोड़कर सभी क्षेत्र में स्थानीय रूप से निवास करने वाले अपने कार्यकर्ता या नेता को चुनाव में प्रत्याशी बनाएं ऐसा जन सामान्य की तरफ से लोकतंत्र के पुष्टिकरण के विषय को ध्यान में रखते हुए आपके समक्ष निवेदन है।



Share To:

Post A Comment: