ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। शुक्रवार 23 फरवरी को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवम रेलवे बोर्ड सदस्य बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में महानगर के गणमान्य नागरिक पंडित अशोक भारतीय, रितेश शर्मा, अशोक अग्रवाल मोदी नगर वाले, मनोज गुप्ता, सौरभ यादव, चंद्रभान सिंह आदि पदाधिकारियों ने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से लखनऊ से ग़ाज़ियाबाद आगमन पर शिष्टाचार भेंट की। 

साथ ही आगामी राज्य सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के आठों उम्मीदवारों को जीतने की रणनीति पर चर्चा की तथा आगामी लोकसभा चुनाव में NDA के 400 पार के नारे को सफल बनाने के लिए विचारविमर्श किया।

इस अवसर पर ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के कार्यों की विशेष सराहना की।




Share To:

Post A Comment: