ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। बृहस्पतिवार 22 फरवरी को भाजपा के "शक्ति वंदन अभियान" कार्यक्रम  की विभिन्न मंडलों की टोली ने ग़ाज़ियाबाद महानगर के विभिन्न क्षेत्रों की स्वयं सेवा समूह की बहनों से संपर्क कर, चाय पर चर्चा की तथा उनको पत्रक दिए। 

बहनों को सरकार की विभिन्न  योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वयंसेवी बहनों का  स्वागत किया गया। 

अभियान में विभिन्न मंडलों की संयोजक भाई-बहन पुष्पा पांडे, गीता चौधरी, मंजू शर्मा, वर्षा हेजले, मुकेश कुमार, हिमांशु गिरी, मीना कौशिक, इंदू तोमर और शक्ति वंदन अभियान संयोजिका प्रीति चंद्रा राय उपस्थिति रहीं।



Share To:

Post A Comment: