ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। मंगलवार 23 जनवरी को हिन्दू राष्ट्रीय सेवा व राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने महानगर गाजियाबाद में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया। शोभा यात्रा ठाकुरद्वारा से शुरू होकर बस अड्डा, अंबेडकर रोड, रमते राम रोड, दिल्ली गेट, घंटाघर होते हुए नवयुग मार्केट पर समाप्त हुई। 

ग़ाज़ियाबाद में भव्य शोभा यात्रा लगभग 6 से 7 किलोमीटर चली। भगवान श्री राम की कृपा व आशीर्वाद सभी भक्तों को मिला। व्यापारियों द्वारा जगह जगह शोभा यात्रा का स्वागत किया गया व आतिशबाजी की गई। फूलों  की वर्षा की गई। बहुत सम्मान श्रद्धालुओं का लोगों के माध्यम से किया गया। 

शोभा यात्रा में  भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केके शर्मा, राष्ट्रीय व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता बालू भाई, समीर शर्मा, पंडित अशोक भारतीय, आशु पंडित, मनोज गुप्ता, वीरेंद्र कंडेरे, करण शर्मा, संजय गोयल, गौरव गोयल,  लकी मित्तल, मुकेश मित्तल, मयंक गर्ग, विजय गुप्ता, अर्पण चौधरी, विवेक त्यागी, पंडित कुंज बिहारी, मनोज लाला, प्रवीण पंडित, संजीव वाल्मीकि आदि ने भव्य शोभा यात्रा को अपनी उपस्थिति में सफल बनाया। 

भगवान श्री राम की शोभायात्रा में सभी व्यापारी सभी बहन भाई उपस्थित रहे और सभी के सहयोग से बहुत अच्छा कार्यक्रम हुआ। भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यह शोभा यात्रा निकाली गई।



Share To:

Post A Comment: