इंदौर : बृजेश कुमार। प्रभु श्रीराम  की अयोध्या में भव्य प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सोमवार 22 जनवरी को बृज विहार कालोनी में भव्य शिव मंदिर के पुनः निर्माण के लिए शैलेंद्र सुगंधी, रश्मि सुगंधी और समस्त ब्रज विहार रहवासी संघ द्वारा भूमि पूजन किया गया। 

देखें वीडियो: -

उसके बाद श्री राम जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सियारामजी के जय घोष के साथ राम मंदिर के दर्शन के पश्चात, कालोनी में रंगोली के साथ दीप प्रज्वलित किए गए। आतिशबाजी भी की गई, हर घर में रोशनी की गई। उसके बाद कालोनी में सभी रहवासियों ने राम स्तुति, भजन और हनुमान चालीसा का पाठ किया, छप्पन भोग भी लगाया गया। उसके बाद पार्षद प्रशांत बडवे के साथ सभी ने आरती की। 

देखें वीडियो: -

इस दीपावली उत्सव में बच्चे, युवा, बुजुर्गो और मातृ शक्ति ने बड़े उत्साह से यह पर्व मनाया।इस उत्सव में शैलेंद्र सुगंधी, यश धामोरे, शेलेष सुगंधी, रवि गुप्ता, दिनेश दशोरे, पुरषोत्तम सुगंधी, विनोद सुगंधी, धमोरे काका, महेंद्र सेवदा, अंकित नाहर, राजू बजरंगी, रतनलाल मकासरे, शेरू गर्ग, छगनलाल ढाकसे, प्रमोद फांडसे, कपिल गुप्ता, निलेश सुगंधी, पाटीदार और मातृ शक्ति ने इस आयोजन को पूर्ण किया। 

अंत में शैलेंद्र और यश ने सभी का आभार व्यक्त किया।






Share To:

Post A Comment: