लखनऊ। शैक्षिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उत्थान को समर्पित मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट लोक जागृति कार्यशाला समिति द्वारा अवध महोत्सव के प्रांगण में 'अवध में बिराजे राम' के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ की सम्मानित कवयित्रियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। 



कार्यक्रम का प्रारंभ लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई, लोकप्रिय कवयित्री प्रियंका पांडे द्वारा सुंदर सरस्वती वंदना और राम स्तुति प्रस्तुत की गई। संस्था  की अध्यक्षा साधना मिश्रा विंध्य को सम्मानित करते हुए महापौर  जी ने कहा आज आवश्यकता है नारी शक्ति की जागृति की, समय आ गया है कि नारी अपनी शक्ति को पहचाने और शालीनता के साथ अपने अधिकारों के लिए स्वयं खड़ी हो। 



महापौर जी ने संस्था द्वारा आयोजित रामचरितमानस प्रश्नोत्तरी के सभी प्रतिभागियों और लोक जागृति कार्यशाला में अपना अभिन्न योगदान देने वाले सभी सहभागियों को सम्मान पत्र व अंग वस्त्र के साथ सम्मानित किया।  मंच का सुंदर संचालन एकता गुप्ता और अमिता गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. पल्लवी चौबे, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया जी संस्था की पदाधिकारी नीलम शुक्ला, सीमा त्रिपाठी, कंचना मिश्रा, रजनी शुक्ला एवं साधना  उपस्थित रहीं। श्री रामचंद्र जी के जय घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सम्मानपत्र और मोमेंटो के साथ
लोकप्रिय कवयित्री सीमा त्रिपाठी जी



Share To:

Post A Comment: