इंदौर : अक्षय खोरे। 14 सितंबर 2023 बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह राजस्थान से मध्यप्रदेश पहुंचे। संगठन सेवा और जन सेवा में प्रतिबद्ध मंत्री वीके सिंह ने इंदौर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 

इंदौर विधानसभा में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से वीके सिंह ने सभी पत्रकारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार के वह महत्वपूर्ण पहलू बताए, जिनकी वजह से आज गरीब, गरीबी रेखा से ऊपर उठकर मजबूत और सशक्त बन रहा है।


 मंत्री वीके सिंह ने बताया कि 2014 के बाद से देश में लगभग 25% लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। जिसकी वजह से वह अपना जीवन खुशहाली और समृद्धि व्यापन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण हेतु चलाई गई अनेकों ऐसी महत्वपूर्ण योजनाएं हैं जो गरीब के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं। 

मंत्री वीके सिंह ने कहा कि चुनाव नजदीक है और मध्यप्रदेश फिर से कमल खिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा मध्यप्रदेश की जनता का आशीर्वाद पा रही है। मुझे निश्चित रूप से यह कहने में तनिक भी संकोच नहीं है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है।

Share To:

Post A Comment: