साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 2 अप्रैल को हरनंदी महानगर का शारीरिक प्रधान कार्यक्रम 20 बीघा मैदान कनावनी (इंदिरापुरम) में संपन्न हुआ।  

अमृत वचन और व्यक्तिगत गीत के पश्चात मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद्र जी का प्रेरक उदबोधन रहा। कार्यक्रम में घोष, दंड, नियुद्ध, पद विन्यास, समता, दंड युद्ध, सामूहिक समता, व्यायाम व आसन का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में कुल उपस्थिति 1200 रही जिसमें प्रतिभागी स्वयंसेवक 250, व्यवस्था में 100 बंधु, समाज के बंधु (माताएं बहनें सहित) 850 थे।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख ने कहा कि संघ पर अनेकों बार झूठे आरोप लगाये गये और कई बार प्रतिबंध भी लगाया गया। परंतु हर बार संघ निर्दोष साबित हुआ। चरखी दादरी की प्लेन दुर्घटना के पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा बिना किसी भेद-भाव के उनको सहायोग करना या टर्की में भूकंप के बाद भारत के सहयोग की भी चर्चा की। 

देखें वीडियो: -

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने मर्यादा नहीं छोड़ने की सीख दी। विवेकानंद, शिवाजी महाराज आदि महापुरुषों के विचार का उदाहरण भी दिया। अपने अधूरे तत्वज्ञान का अहंकार ही आतंकवाद है। हिन्दू विचार कहता है जिस देश में जन्म हुआ उस देश की उन्नति, जिस धर्म में जन्म हुआ उसका उन्नत करो। दूसरे की विचाराधारा को समाप्त करने का विचार नहीं करना। हिन्दू विचार का प्रसार ही विश्व कल्याण का मार्ग है। हिन्दू विचार कहता है कि हिन्दू समाज शक्तिशाली होगा तो विश्व में भी शान्ति का निर्माण होगा।

देखें वीडियो: -

हिन्दू प्रत्येक जीव के कल्याण का विचार, प्रकृति के प्रति भी कल्याण का विचार करता है। हिन्दू विचारधारा उपभोग का विषय नहीं। हिन्दू विचारधारा कहता है कि प्रकृति का शोषण नहीं, दोहन करने का अधिकार मनुष्य का है। अब सरकार जैविक खेती के लिए कहती है। 

देखें वीडियो: -

उन्होंने इस अवसर पर पांच पुत्रों की एक कहानी सुनाते हुए कहा कि पांचों में जो उत्तम पांचवा पुत्र है, संघ उन्ही पांचवे व योग्य पुत्र को ढूंढने का कार्य करता है। ताकि देश-हित व समाज हित में कार्य को गति दिया जा सके।

देखें वीडियो: -

कार्यक्रम में अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख सुशील, क्षेत्रीय संपर्क प्रमुख आनंद, प्रान्त सह-प्रचारक विनोद, विद्या भारती के प्रान्त मंत्री राम वरुण, गाजियाबाद विभाग कार्यवाह देवेन्द्र, विभाग प्रचारक रोहित, हरनंदी महानगर संघचालक प्रदीप कुमार, महानगर प्रचारक ललित शंकर, भाग प्रचारक अभिषेक, सांसद जनरल विजय कुमार सिंह व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: