साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी "प्रयास एक आशा" सामाजिक संस्था दिल्ली /गाजियाबाद की संस्थापिका जयश्री सिन्हा द्वारा गाजियाबाद के इंदिरापुरम, वैशाली, कनावनी में महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत झुग्गी बस्तियों की जरूरतमन्द दो सौ महिलाओं को बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी नेपकिन के पैकेट वितरित किये गए।

जयश्री सिन्हा झुग्गी बस्तियों की महिलाओं को नियमित रूप से सेनेटरी नेपकिन वितरित कर महिला स्वच्छता एवम स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चला रही हैं। इसके लिए महिलाएं उनका आभार व्यक्त करती हैं और लोग सराहना करते हैं।संस्थापिका जयश्री सिन्हा को इसके लिए सम्मानित भी किया गया है।

इस कार्य में सहयोगी सुशील कुमार और स्थानीय लोग रहे।

पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान के साथ साथ जरुतमन्दों की सहायता करने में "प्रयास एक आशा" संस्था  प्रयासरत है।

Share To:

Post A Comment: