नई दिल्ली : पुनीत माथुर।  लखनऊ में मंगलवार को विधानसभा के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है। महिला ने अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली, जिसके उसका शरीर काफी हद तक जल गया है। वारदात के बाद पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह महिला कौन है और कहां से आई है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जैसे ही महिला ने खुद को आग लगाकर जान देने की कोशिश की, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक अभी शुरुआती जांच की जा रही है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले अमेठी की रहने वाली एक मां-बेटी ने भी इसी तरह से खुद को जला लिया था तब मीडियाकर्मियों ने महिला की जान बचाने की कोशिश की थी लेकिन वे सफल नहीं रहे थे बाद में महिला की मौत हो गयी थी।

Share To:

Post A Comment: