ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ की सकारात्मक कार्यशैली का प्रभाव अब सड़कों पर नज़र आने लगा है। शनिवार 4 अप्रैल को घंटाघर कोतवाली निरीक्षक सचिन कुमार द्वारा मॉडल टाउन चौकी पर सतकर्ता के दृष्टिगत सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने वाहनों की चेकिंग की एवं संदिग्ध व्यक्तियों से पूंछतांछ भी की।
सचिन कुमार ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए और पब्लिक को सुरक्षित महसूस करवाने के लिए ये चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।




Post A Comment: