ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता हरीश चौहान। रविवार 22 फरवरी को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की लगभग 14 वर्ष बाद विकसित की गई नई भूखण्डीय योजना “नंदग्राम भूखण्डीय योजना” के ब्रॉशर का विधिवत विमोचन किया गया। यह योजना जनपद गाजियाबाद के ग्राम नूरनगर, नंदग्राम (खसरा संख्या 96 एवं 97) में विकसित की जा रही है।

लगभग डेढ़ दशक के अंतराल के पश्चात प्राधिकरण द्वारा प्रस्तुत की गई यह भूखण्डीय योजना नागरिकों को नियोजित एवं पारदर्शी प्रणाली के अंतर्गत आवासीय भूखण्ड प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

योजना की मुख्य विशेषताएँ: -

भूखण्डों का आकार 60 वर्ग मीटर से 221 वर्ग मीटर तक।

दर: ₹79,000 प्रति वर्ग मीटर।

RERA पंजीकरण संख्या: UPRERAPRJ932839/02/2026।

e-Lottery के माध्यम से होगा आवंटन: -

योजना के अंतर्गत भूखण्डों का आवंटन गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा पूर्णतः पारदर्शी e-Lottery प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। आवंटन पत्र प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट से डिजिटल रूप में उपलब्ध कराया जाएगा।

आवेदन एवं भुगतान व्यवस्था: -

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

पंजीकरण धनराशि भूखण्ड मूल्य का 10% (आरक्षित वर्ग हेतु 5%) होगी।

शेष धनराशि 8 त्रैमासिक किस्तों में 10% वार्षिक ब्याज सहित देय होगी।

पूर्ण भुगतान एवं रजिस्ट्री के पश्चात 36 माह के भीतर कब्जा प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना गाजियाबाद में सुनियोजित शहरी विकास को नई गति प्रदान करेगी तथा डिजिटल एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ करेगी।

इच्छुक आवेदक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर जाकर निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: