रायबरेली : बृजेश श्रीवास्तव। रायबरेली के शिवगढ़ में अभिषेक ठाकुर के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ, जो भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के साथ निकाली गई। 

हजारों की संख्या में सनातनी, राम भक्त और कट्टर हिंदू भाइयों ने इसमें भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र जय श्री राम और जय गौ माता के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की खास बात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं अभिनेत्री एवं सैल्यूट तिरंगा राष्ट्रवादी संगठन की उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता चौहान रहीं। अपनी फिल्मी छवि से परे राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाने वाली श्वेता चौहान ने मंच पर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा, "युवाओं को आगे आना होगा। हिंदू राष्ट्र का सपना अब दूर नहीं है। गौ माता हमारी मां है, उसकी रक्षा हमारा कर्तव्य है। इस यात्रा से हमारा संदेश पूरे देश तक पहुंचेगा—हम हिंदू हैं और हिंदुत्व के लिए लड़ेंगे।" उनके शब्दों ने मौजूद युवाओं में नई ऊर्जा भर दी और वे जोर-जोर से नारे लगाने लगे।

देखें वीडियो: -

आपको बता दें कि यह यात्रा शिवगढ़ से रायबरेली तक की गई, जिसमें युवाओं, महिलाओं और समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। उद्देश्य स्पष्ट था—भारत को आधिकारिक रूप से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को मजबूत करना और गौ माता की सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित करना।



Share To:

Post A Comment: