ग़ाज़ियाबाद : राहुल मौर्य। बृहस्पतिवार 6 जून को आर्य समाज इंदिरापुरम में वट अमावस्या पर यज्ञ भजन प्रवचन का शानदार कार्यक्रम किया गया। इसी के साथ पौधारोपण का कार्यक्रम भी किया गया। 

यज्ञब्रह्मा चोटीपुर गुरुकुल की ब्रह्मचारणी कुमारी हिमानी सिंह एवं गुरुकुल के ब्रह्मचारी आनंद आर्य रहे। दोनों ने बहुत ही सुंदर ढंग से यज्ञ करवाया। यजमान प्रदीप आर्य अनिता गुप्ता, शशि प्रभा सराफ, मीरा आर्या, मधु विरमानी रहे। मंत्री दिग्विजय सिंह ने बहुत सुंदर ढंग से मंच संचालन किया। 

मीरा आर्या प्रधाना महिला प्रकोष्ठ ने बताया कि यज्ञ के द्वारा प्रदूषण नियंत्रित किया जा सकता है और वृक्ष लगाकर बढ़ते तापमान को कम किया जा सकता है। मीरा आर्या ने कहा जो जितना विनम्र होता है, उतना ही महान होता है। ज्ञान और ताकत के घमंड का जल्दी ही विनाश हो जाता है।

प्रदीप आर्य प्रधान आर्य समाज ने वट अमावस्या पर अपने सभी पदाधिकारियों को लेकर ये प्रण लिया कि वो आर्य समाज में जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ त्योहार पर एक पेड़ अवश्य ही लगाया करेंगे। जिसकी शुरुआत आज से जामुन का पेड़ लगाकर की। आर्य समाज इंदिरापुरम समय समय पर पेंड़ लगाता रहता है। आर्य समाज का उद्देश्य है कि सर्व हितकारी कार्यों में सदैव तत्पर रहना चाहिए। 

शशि प्रभा सराफ, सविता आर्या तथा प्रदीप आर्य ने भजन की सुंदर प्रस्तुति दी और सबका मन मोह लिया।

प्रदीप आर्य ने कार्यक्रम में आए सभी महानुभावों का आभार प्रकट किया। आए हुए श्रद्धालुओ में हर्ष भाटिया कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश आर्य, अनिल टंडन, वीर पाल सैनी, यस आर्य, श्रेष्ठ आर्य, संतोष राठौर, सुशीला आर्या, सविता टंडन, मधु विरमानी, राज रानी आर्या, सविता आर्या और बहुत से लोग सम्मलित हुए।



Share To:

Post A Comment: