ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। सोमवार 18 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय संस्था (विश्व मैथिल मंच) की राष्ट्रीय संयोजक खुशबू पाठक की अध्यक्षता में मैथिलानी मिलन समारोह इंदिरापुरम, न्याय खण्ड, ग़ाज़ियाबाद में आयोजित किया गया। 

राष्ट्रीय प्रवक्ता ममता पाठक के द्वारा कार्यक्रम का सुंदर संचालन किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मैथिलानी ने अतिप्राचीन मैथिल सभ्यता संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्प लिया। मुख्य वक्ता के रूप में शारदा झा और खुशबू पाठक ने संस्था (विश्व मैथिल मंच) के उद्देश्य से समस्त उपस्थित मैथिलानी को अवगत कराया। 

शारदा झा, अंजु झा, मंजू झा, रिभा झा, रजनी झा, सरस्वती, रिंकू पाठक, संगीता झा, लक्ष्मी, चांदनी, नूतन झा, तुलसी झा, सुधा झा, ममता, करिश्मा झा, लवली झा, पूजा झा, रूबी, गीता, सपना पाठक, रूपा झा द्वारा प्रस्तुत मैथिली गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 

देखें वीडियो: -

विश्व मैथिल मंच के संस्थापक डॉ विनोद कुमार झा, स्वस्ति झा, सचिव मनोज कुमार झा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीदेव झा उर्फ पोलो झा, राष्ट्रीय महासचिव पी. एन. मिश्रा, राष्ट्रीय सलाहकार पं. सुरेंद्र नाथ झा, पं. नरेंद्र शर्मा, कवि विधु शेखर, संजय पाठक, मनीष पाठक, अमरीश झा, रूपा वीर सिंह ने मैथिल मिलन समारोह आयोजन की सफलता पर खुशबू पाठक को बधाई दी।



Share To:

Post A Comment: