ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। बुधवार 14 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जे. पी. एस. पब्लिक स्कूल मकनपुर, इंदिरापुरम के प्रांगण में यज्ञ, भजन और प्रवचन का आयोजन किया गया।

यज्ञ ब्रह्म विवेकानंद शास्त्री ने पूरे विधिविधान से यज्ञ कराया एवं बहुत सुंदर भजन की प्रस्तुति दी। साथ ही यज्ञ में उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दीं।


यज्ञ के मुख्य यजमान विनोद त्यागी मैनेजिंग डायरेक्टर जेपीएस पब्लिक स्कूल एवं धर्म पत्नी आदेश त्यागी प्रधानाचार्या जेपीएस पब्लिक स्कूल ने बड़े ही श्रद्धाभाव से यज्ञ किया। विनोद त्यागी ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर बहुत सुंदर प्रेरणादायक उदबोधन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजपाल त्यागी पूर्व सीएफओ मेरठ रहे। उन्होंने संस्कार एवं वैदिक सिद्धांतों के ऊपर बहुत सुंदर प्रेरणादायक उदबोधन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आयुर्वेदाचार्य चौधरी मंगल सिंह रहे। आयुर्वेदाचार्य जी ने अपने उदबोधन में 125 वर्षों तक स्वस्थ रहने का रहस्य बताया। उन्होंने सांस, पानी और भोजन इन तीन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए 125 वर्षो तक स्वस्थ रहने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आचार्य उदय कौशिक ने बसंत पंचमी एवं परोपकार के ऊपर बहुत सुंदर प्रेरणादायक उदबोधन दिया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि योग गुरु कुमकुम राजपूत जिला प्रभारी साहिबाबाद पतंजलि महिला योग समिति ने जीवन में योग के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में योग को शामिल करके हम अच्छा मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक स्वास्थ्य पा सकते हैं। योग के द्वारा हम निरोगी जीवन जी सकते हैं।

इस अवसर पर प्रदीप आर्य प्रधान आर्य समाज इंदिरापुरम ने संस्कारों के ऊपर बहुत सुंदर प्रेरणादायक उदबोधन दिया एवं बहुत सुंदर भजन की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में पार्षद राधेश्याम त्यागी, पार्षद अनुज त्यागी एवं संजीव तेवतिया अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापार मण्डल इंदिरापुरम अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समाजसेवी दैनिक अग्निहोत्री दानवीर, आर्य समाज इंदिरापुरम के संरक्षक एवं जेपीएस पब्लिक स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद त्यागी, प्रधानाचार्या आदेश त्यागी, शुभम त्यागी एवं टीना त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत ओम का पटका, पुष्पमाला, घड़ी एवं शाल उढ़ाकर किया।

मंच का संचालन आर्य समाज इंदिरापुरम के मंत्री दिग्विजय सिंह आर्य ने बहुत सुंदर तरीके से किया।

शांति पाठ के बाद जय घोष के नारे लगाए गए। सारा वातावरण जय घोष के नारों से गूंजने लगा। शांति पाठ के बाद प्रसाद की सुंदर व्यवस्था की गई थी।

कार्यक्रम के अंत में विनोद त्यागी ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी धर्म प्रेमियों का आभार प्रकट किया।

हवन के बाद जरूरतबंद साथियों की आयुर्वेदिक पद्धति से कंप्यूटर द्वारा सम्पूर्ण शरीर की जांचें भी की गईं। जिसमें ब्लड शुगर, बीपी, वजन वा पीने का पानी आदि शामिल थे।



Share To:

Post A Comment: