ग़ाज़ियाबाद : प्रदीप तिवारी। सोमवार 12 फरवरी को सामाजिक कल्याण सेवा समिति( रजि.) द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय, न्याय खंड -प्रथम, इंदिरापुरम में समिति के महासचिव राजेंद्र सिंह मेहरा का जन्मदिन एवं उपकोषाध्यक्ष संतोष पांडेय की शादी की सालगिरह समिति के सदस्यों द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया। 

समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर, अध्यक्ष द्वारा दोनो को तिलक लगाकर, आशीर्वाद देकर समिति का पीला पटका पहनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों सदस्यों ने एक साथ केक काटा तथा सभी ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जलपान की भी सुंदर व्यवस्था की गई थी। स्वादिष्ट केक के साथ साथ सभी ने समोसे, मिठाई एवं कोल्डड्रिंक का आनंद उठाया।

इस अवसर पर सामाजिक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष होशियार यादव, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, सहसचिव वीरेंदर सिंह रावत, सहसचिव कैलाश पांडेय, सहयोगी सदस्य एवं पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव, लेखपाल सुंदर सिंह नेगी, सदस्य विनीत यादव, सदस्य धर्मेंद्र यादव आदि सभी उपस्थित रहे और सभी ने दोनों पदाधिकारियों को शुभ कामनाएं दीं। 

अन्त में अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम में आये हुए सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।



Share To:

Post A Comment: