नोएडा : पुनीत माथुर। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत, पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के उपलक्ष्य में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका (गौतम बुद्ध नगर) डॉ. पूजा सिंह गंगानिया के संयोजन एवम् संचालन तथा काव्य कॉर्नर फाउंडेशन (NGO) के तत्वाधान में शनिवार, 23 दिसंबर को महागुन मायवुड्स के प्रांगण में कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का सफल अयोजन किया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजेंद्र मावी, जिला अध्यक्ष (गौतम बुद्ध नगर), अति विशिष्ट अतिथि, डॉ. अशोक नागर, प्रदेश संयोजक (उत्तर प्रदेश), विशिष्ट अतिथि राज नागर, जिला अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा (गौतमबुद्ध नगर), रजनी तोमर, जिला अध्यक्ष, भाजपा महिलामोर्चा (गौतमबुद्धनगर), रवि भदोरिया,मण्डल अध्यक्ष (बिसरख, गौतमबुद्ध नागर), मुकेश चौहान (मंडल उपाध्यक्ष, बिसरख, गौतमबुद्ध नागर) व अन्य पदाधिकारियों सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विभिन्न राज्यों से आमंत्रित रचनाकार जिनमें मनोज भावुक (बिहार), आशीष प्रकाश (उत्तर प्रदेश), प्रीति त्रिपाठी (दिल्ली) एवं प्रीति पाठक (हरियाणा) ने अपनी अपनी शानदार काव्य प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में गायिका ऋचा गुप्ता, प्रदीप सिंह व बाल गायक मयंक नारायण मिश्रा की कविता वाचन भी शामिल रही। उपस्थित रहे सभी अतिथियों एवं कविगणों को संस्था द्वारा सम्मानित कर आयोजन का समापन किया गया।

विज्ञापन


Share To:

Post A Comment: