जयराम रमेश (फोटो साभार : tweeter)

नई दिल्ली : पुनीत माथुर। भारत जिसे अंग्रेजी में INDIA कहा जाता है अब अंग्रेजी में भी भारत ही होने जा रहा है ?

कांग्रेस के जयराम रमेश के एक ट्वीट में ऐसा ही कहा गया है। उन्होंने कहा है कि G20 सम्मेलन के दौरान 19 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में होने वाले रात्रि भोज के लिए जारी निमंत्रण पत्र में ’President of India' के स्थान पर 'President of Bharat' लिखा जाना ये दर्शाता है कि जल्द ही अंग्रेजी में भी अब भारत को ’Bharat’ ही किया जायेगा।

इसी समय असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी एक ट्वीट में लिखा है, ”भारत गणराज्य - ख़ुशी और गर्व है कि हमारी सभ्यता साहसपूर्वक अमृत काल की ओर आगे बढ़ रही है।

जयराम रमेश के ट्वीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है, "कांग्रेस को देश के सम्मान एवं गौरव से जुड़े हर विषय से इतनी आपत्ति क्यों है?भारत जोड़ो के नाम पर राजनीतिक यात्रा करने वालों को “भारत माता की जय” के उद्घोष से नफरत क्यों है? स्पष्ट है कि कांग्रेस के मन में न देश के प्रति सम्मान है, न देश के संविधान के प्रति और न ही संवैधानिक संस्थाओं के प्रति। उसे तो बस एक विशेष परिवार के गुणगान से मतलब है। कांग्रेस की देश विरोधी एवं संविधान विरोधी मंशा को पूरा देश भलीभांति जानता है।

बता दें कि प्राचीन काल से ही भारत को भारत कहा जाता रहा है। जब अंग्रेज भारत में आए उस समय हमारे देश को हिन्दुस्तान कहा जाता था। हालांकि, ये शब्द बोलने में उन्हें परेशानी होती थी। जब अंग्रेजों को पता चला कि भारत की सभ्यता सिंधु घाटी है जिसे इंडस वैली भी कहा जाता है और इस शब्द को लैटिन भाषा में इंडिया कहा जाता है तो उन्होंने भारत को इंडिया कहना शुरू कर दिया।

Share To:

Post A Comment: