नई दिल्ली : पुनीत माथुर। अंतरराष्ट्रीय संस्था ’काव्य कॉर्नर फाउंडेशन’ के समाज सेवा विभाग द्वारा चमोली उत्तराखंड के विकास खंड देवाल स्थित राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, बोरागाड़ में पंद्रह निर्धन छात्र-छात्राओं की पूरे सत्र की फीस जमा कर उनको पढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त निर्धन बच्चों को स्कूल बैग, कापी, पेन और पाठ्य सामग्री, साथ ही विद्यालय के सारे बच्चों को मिष्ठान वितरित किए गए।


इस अवसर पर संस्था के समाज सेवा विभाग के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव जी ने समाज के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता एवं संकल्प के बारे में बताकर उपस्थित सभी बच्चों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया। इस नेक कार्य के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा संस्था को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. पूजा सिंह गंगानिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त वक्तव्य में बताया कि भविष्य में भी संस्था द्वारा इन निर्धन बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्चा उठाया जाएगा। उन्होंने इस अंतराष्ट्रीय संस्था के माध्यम से इसी प्रकार राष्ट्र हित में कार्यशील रहने का प्रण लिया।

Share To:

Post A Comment: