ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार 9 जून 2023 को ग़ाज़ियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह ग़ाज़ियाबाद के नेहरू नगर में स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 'प्रबुद्ध वर्ग सम्मलेन' में उपस्थित रहे। 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के समृद्धि पूर्ण बीते 9 वर्षों के अंतर्गत आयोजित इस महासम्पर्क अभियान के तहत ग़ाज़ियाबाद के प्रबुद्ध लोगों के साथ यह कार्यक्रम रखा गया। 

सांसद वीके सिंह ने ग़ाज़ियाबाद के तमाम उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ग़ाज़ियाबाद के हुए समुचित विकास और सभी जनकल्याण नीतियों के बारे में विस्तार से बताया और लाभांवित हुए लोगों के अनुभव भी सभी के समक्ष रखा। 

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्य मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से तेजस्वी सूर्य ने सरकार की चल रही सभी योजनाओं के बारे में ग़ाज़ियाबादवासियों को विस्तार से समझाया। 

कार्यक्रम में राज्यसभा के सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय पार्षदगण एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Share To:

Post A Comment: