साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 23 मार्च को ओमपाल सिंह अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) द्वारा प्राचीन गौरी शंकर मंदिर सेक्टर 5 वैशाली, नियर सेक्टर 5 पुलिया पर भंडारे का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में पुंडरिक फाउंडेशन ने भी अपना सहयोग दिया।

ये भंडारा भारतीय नव वर्ष और चैत नवरात्रि के उपलक्ष्य में लगाया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं उत्तर प्रदेश विकलांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ओमपाल सिंह  ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल सिन्हा, डीसी माथुर, सुजीत तिवारी सहित बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

पुंडरीक फाउंडेशन की तरफ से स्वराज श्रीवास्तव, विपिन गिरी एवं वरुण पुंडीर ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव एवं ओमपाल सिंह ने सभी क्षेत्र और देशवासियों को भारतीय नववर्ष और नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम आने वाले समय में प्रदेश और देश की जनता के लिए और भी लाभप्रद कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने आम जनता की सेवा के लिए अपनी पार्टी का संकल्प भी दोहराया।

Share To:

Post A Comment: