नई दिल्ली : बृजेश श्रीवास्तव। गीत माला जलोटा एक कैरियर कोच हैं। उन्होंने 25 वर्ष कॉरपोरेट में और  12 वर्ष एक इंडिपेंडेंट ट्रेनर की हैसीयत से काम किया है। उन्होंने ह्यूमन रिसोर्सेस और ट्रेनर की भूमिका निभाई है। उन्होंने अनगिनत लेख  UAE के Gulf News मे लिखे हैं। 

"नारी और कार्यक्षेत्र एक नई राह" किताब उनकी दूसरी किताब है। वो मुंबई मे अपने परिवार के साथ रहती हैं।

क़िताब "नारी और कार्यक्षेत्र एक नई राह" क्यों महिलाओं के लिए उपयोगी है, इसके बारे में लेखिका गीत माला जलोटा ने बहुत सारी बातें बताई।

यह बहुत ज़रूरी है कि हर महिला की अपनी एक ईनकम हो। हर कोई अपनी आर्थिक क्षमता बढ़ाना चाहता है। फिर चाहे वो बेटी हो या बेटा। शिक्षा ने लड़कियों को डिग्री तो दे दी मगर अपनी हज़ारों साल पुरानी परंपरा से जूझने के लिए कोई तरीका नही सिखाया। जो खुद सामाजिक अपेक्षा से दबी पड़ी है, वो अपनी क्षमताओं से ज्यादा क्या सीख सकेगी। 

हम एक विनर के तौरतरीके विनर से ही सीखते हैं। इस किताब मे मैंने साठ महिलाओं को इंटरव्यू किया है। ये निष्कर्ष निकालने के लिए की विनर महिलाएं क्या करती हैं और कैसा स्वभाव हमारे लिए नुकसानदेह है। 

इसके अलावा मैंने महिलाओं के रास्ते में आने वाले पड़ाव का वर्णन किया है। जिससे की वो पहले से तैयार रहें और रास्ते की खाई को पहचान सकें। 

इस किताब से हर एक महिला और उसके माता पिता कुछ बातें सीख लें तो हर लड़की खुद को और अपने परिवार को बहुत आगे ले जा सकती है। 

अच्छी बातें हम किताबों से ही तो सीखते हैं।

लेखिका: -

गीत माला जलोटा

मो 9819501313



Share To:

Post A Comment: