देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति जी को न्यूज लाइव टुडे टीम की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

नई दिल्ली: पुनीत माथुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज अपना 76 वां जन्मदिन मना रहे हैंं। देश विदेश से आज उन्हें शुभकामना संदेश मिल रहे हैं। उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें बहुत भावपूर्ण शुभकामनाएं भेजी हैंं।

पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है, "राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उन्होंने अपने विनम्र व्यक्तित्व के कारण पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया है। समाज के गरीब और हाशिए के वर्गों को सशक्त बनाने पर उनका ध्यान अनुकरणीय है। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।"

वहीं, योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम से राष्ट्रपति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए लिखा है, "जन सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध, भारत के प्रथम नागरिक माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविन्द जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्ध व सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना करता हूं।"

Share To:

Post A Comment: