नयी दिल्ली : पुनीत माथुर। आज Redmi 9 स्मार्टफ़ोन की भारत में पहली सेल है। ग्राहक इसे ऐमेजॉन इंडिया और शाओमी की वेबसाइट से ख़रीदा सकते हैं।  Xiaomi ने हाल ही में भारत में ये फोन लॉन्च किया था। 

बेस वेरिएंट में 64GB की स्टोरेज दी गई है। 128GB वेरिएंट की क़ीमत 9999 रुपये है। इसकी बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई। 

Redmi 9 में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है।  इसमें वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। इसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है। इस स्मार्टफ़ोन में 4GB रैम है और दो मेमोरी वेरिएंट्स हैं। 

Redmi 9 में MediaTek Helio G35 प्रोसेसर दिया गया है। ये फ़ोन  ब्लैक, ब्लू और ऑरेंज कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके साथ ही ये Android 10 बेस्ड MIUI 12 पर चलता है। 

Redmi 9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा है। सेल्फ़ी के लिए इस स्मार्टफ़ोन में 5 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा दिया गया है। 

Redmi 9 में कनेक्टिविटी के लिए वाईफ़ाई,  4G LTE, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएनबी पोर्ट और हेडफ़ोन जैक जैसे स्टैंडर्ड फ़ीचर्स दिए गए हैं। इसमें रियर फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।  Redmi 9 की बैटरी 5,000 mAh की है और इसके साथ 10W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
Share To:

Post A Comment: