Shares
FacebookXSMSWhatsAppPinterestEmailSumoMe


नई दिल्ली : पुनीत माथुर। नागरिकता संशोधन कानून पर विरोध के चलते जनपथ-पटेल चौक मेट्रो स्टेशन को बंद  कर दिया गया है। ट्रेन इन स्टेशनों पर नहीं रूकेगी। स्टेशन पर प्रवेश और निकास बंद कर दिए गए हैं।

यात्री अभी इन स्टेशनों से यात्रा नहीं कर सकेंगे। जामिया के छात्र सड़क पर उतर कर नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जमकर विरोध कर रहे हैं। छात्र संसद भवन तक मार्च कर रहे हैं। इस मार्च को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस भारी संख्या में तैनात हैं।

मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया। इसके बाद छात्र और उग्र प्रदर्शन करने लगे। बढ़ते भीड़ को देखते हुए दिल्ली पुलिस की सलाह पर दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने दोनों मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया है।

दिल्ली पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। इस उग्र प्रदर्शन में दो मीडियाकर्मी भी घायल हो गए। छात्र लगातार पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे हैं जिसके चलते कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।

पुलिस के छात्रों पर लाठियां बरसाने से कई छात्र भी घायल हुए हैं।
Share To:

Post A Comment: