ग़ाज़ियाबाद : संपादक बृजेश श्रीवास्तव। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार नंदी पार्क गौशाला का विस्तार किया जा रहा है। बढ़ती निराश्रित गोवंशों की संख्या को देखते हुए निगम की गौशाला का विस्तार किया जा रहा है। जिसका क्षेत्रफल लगभग 14000 स्क्वायर मीटर बढ़ाया जा रहा है। जिसमें आसानी से निराश्रित गोवंशों को रखा जा सकेगा। पांच शेड बनाए जाएंगे, जिसमें तीन में नदी और नंदिनी अलग-अलग रखे जाएंगे। इसके अलावा एक शेड छोटे बछड़ों और बछिया के लिए रहेगा। एक शेड विशेष रूप से बीमार गोवंश के लिए अलग से बनाया जाएगा।

लगभग 6 करोड़ 90 लाख की लागत से 14264 स्क्वायर मीटर में इंटरलॉकिंग का कार्य, बाउंड्री वॉल का कार्य, नाद बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग वरिष्ठ अधिकारीकर रहे हैं।

मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी तथा उपमुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी ने बताया कि निराश्रित गोवंशों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गौशाला का क्षेत्रफल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिसके क्रम में निर्देश प्राप्त हुए, मौके पर 72 मीटर चौड़ा तथा 195 मीटर लंबाई में गौशाला का विस्तार किया जा रहा है। आवश्यकता को देखते हुए गोवंशों को घूमने के लिए ओपन स्पेस भी व्यवस्थित किया जाएगा। लगभग आठ माह के भीतर कार्य पूर्ण होगा। तेजी से कार्य चल रहा है फाउंडेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। बाउंड्री वॉल का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

वर्तमान में 1800 से अधिक गोवंश नंदी पार्क गौशाला में हैं। अधिक संख्या को देखते हुए गौशाला का क्षेत्रफल बढ़ाया जा रहा है।

नगर आयुक्त द्वारा निर्माण विभाग को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही गोवंशों के रहन-सहन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक रूप से नाँद बनाने का कार्य तेजी से करने के लिए कहा गया। जिसमें छोटे गोवंशों के लिए भी आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा हरा चारा और भूसा रखने के लिए भी पर्याप्त स्पेस बनाने के निर्देश दिए गए। सड़कों पर निराश्रित गोवंश किसी भी दशा में आवारा घूमते ना दिखाई दे, अभियान में तेजी लाने के लिए भी टीम को निर्देश दिए गए।



Share To:

Post A Comment: