थाना-चौकी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी, हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई के आदेश

ग़ाज़ियाबाद। पुलिस उपायुक्त नगर धवल जायसवाल ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याएं सीधे सुनीं। कार्यालय पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं डीसीपी के सामने रखीं। धवल जायसवाल ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीसीपी ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने के बाद उसके तथ्यों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और शिकायतकर्ता को भी कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाए।

जनसुनवाई के दौरान सामने आए मामलों पर डीसीपी ने संबंधित थाना और चौकी प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की बात गंभीरता से सुनी जाए और उनकी समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए।

पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा कर उनका निर्धारित समयसीमा में निस्तारण कराया जाए। जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को केवल सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।




Share To:

Post A Comment: