ग़ाज़ियाबाद। तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत प्रदूषण के बढते स्तर के दृष्टिगत रविन्द्र कुमार माँदड़ जिलाधिकारी गाजियाबाद के आदेशो के क्रम में दीपक सिघनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लोनी के निर्देशन में तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत कृष्णा विहार फेज-1, कृष्णा विहार फेज-2, अमित विहार, सेवाधाम, बहटा हाजीपुर में केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, विद्युत विभाग, पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 29 सितंबर को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान धातु गलाने की कुल 34 अवैध फैक्ट्रीयों/इकाईयों के विरूद्ध सीलिंग/विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की गयी।

उक्त कार्यवाही के दौरान रति गुप्ता, नायब तहसीलदार बहटा हाजीपुर, केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियो के साथ-साथ विद्युत विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस दौरान दीपक सिंघनवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी लोनी द्वारा अवगत कराया गया कि तहसील लोनी क्षेत्र में दिनांक 29 सितंबर को व्यापक निरीक्षण अभियान चलाकर 34 अवैध/प्रदूषणकारी इकाईयों के विरूद्ध सीलिंग/विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही की गयी है। तहसील लोनी क्षेत्रान्तर्गत अवैध/प्रदूषणकारी इकाईयों का संचालन किसी भी दशा में नही होने दिया जायेगा तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।



Share To:

Post A Comment: